स्वाइन फ्लू के चलते देश में लोगों से जिंदगी के रूठने का सिलसिला जारी है। इसमें सोमवार को नया नाम राजकोट (गुजरात) के राजेश उनधार (50) का जुड़ गया। इसी के साथ भारत में ए एच1एन1 विषाणु से मरने वालों की तादाद 70 हो गई है। गुजरात में इस मौत के साथ अब तक सात लोग स्वाइन फ्लू का शिकार हो गए हैं।
रविवार को स्वाइन फ्लू से एक गर्भवती महिला समेत छह और लोगों की मृत्यु हो गई थी। महाराष्ट्र में चार और गुजरात और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। देशभर में इस समय लगभग 2800 लोग बीमारी का उपचार करा रहे हैं।
मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से जान चली गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पुष्पा चौधरी नाम की यह महिला सात माह की गर्भवती थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मराठवाड़ा के जालना में 26 वर्षीय एक युवक की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
गुजरात के ही वडोदा के एसएसजी अस्पताल में एक अन्य व्यक्ति की एच1एन1 संक्रमण से मृत्यु हो गई। गुजरात के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) रवि सक्सेना ने बताया कि इस व्यक्ति को साँस लेने में परेशानी के कारण 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल हुई उसकी जाँच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में कल जिस व्यक्ति की संदिग्ध तौर पर स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी, उसकी जाँच में संक्रमण नकारात्मक आया है।
आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक एनके चतुर्वेदी ने कहा कि व्यक्ति की मौत साँस लेने में परेशानी और निमोनिया से हुई थी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को एच1एन1 संक्रमण नहीं था।
हरियाणा के पंचकुला में स्वाइन फ्लू के लक्षणों के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई एक महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
दिल्ली में दो बच्चों समेत 13 लोगों में स्वाइन फ्लू की जाँच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही दिल्ली में एच1एन1 संक्रमण मामलों की संख्या 441 हो गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...