24 लोग मलबे में दबे, आठ मकान ढह गए
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुंशियारी प्रखंड के तहत लाह और झेगला गाँवों के ऊपर शनिवार तड़के बादल फटने से आठ मकान ढह गए। इसमें आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 24 अन्य मलबे में दबे हुए हैं। मृतकों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं।
घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के दौरान दोनों गाँवों के ऊपर बादल फटा, जिससे पहाड़ों पर बने दोनों गाँवों के आठ मकान धराशायी हो गए। इस घटना में घरों में रहने वाले 32 व्यक्ति दब गए।
सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और मुंशियारी प्रखंड से बचाव और राहत दल को घटनास्थल भेजा गया है।
अब तक आठ शवों को बाहर निकाला जा चुका है और 24 लोग मलबे में दबे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना के करीब छह घंटे बीत चुके हैं, इसलिए किसी के भी जीवित होने की उम्मीद नहीं है।
पहाड़ की ऊँचाई के ऊपर बसे होने के कारण मलबे की खुदाई में दिक्कत आ रही है। इस कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। घटनास्थल पर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त बल के साथ रवाना हो गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
न्यूजीलैंड के टोंगा तटीय इलाके में एक फेरी के दक्षिणी प्रशांत में डूब जाने के बाद से 33 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। बचावकर्मी सभी का पत...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...