भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस से गोधरा कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इमीग्रेशन जांच के दौरान धरे गए व्यक्ति का नाम धनिया अब्राहम है। उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के दौरान एक अन्य महिला से करीब नौ सौ ग्राम सोना भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से वापसी के दौरान ट्रेन के यात्रियों की मुनाबाव स्टेशन पर जांच के दौरान धनिया को पकड़ा गया। धनिया गोधरा का रहने वाला है। गोधरा में ट्रेन जलाने की घटना के बाद वर्ष 2004 में वह अटारी के रास्ते पाकिस्तान चला गया था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया और उसकी पत्नी को छोड़ दिया गया। इसी ट्रेन से आई एक अन्य महिला से नौ सौ ग्राम सोने के वजन की छह चूड़िया बरामद की गई हैं। महिला की पहचान पाकिस्तान के अमरकोट निवासी हिरन बाई के रूप में हुई है। इस सोने की कस्टम ड्यूटी करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...