भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी सटीक नहीं होने के बारे में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव शैलेश नायक ने कहा कि मानसून और जलवायु परिवर्तन बड़े विषय हैं और हमारा आकलन लगातार बेहतर हो रहा है, लेकिन मैं इस बात से सहमत हूँ कि हम नियमित रूप से क्षेत्रवार आकलन नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा सक्रिय और खंडित मानसून चक्र के आकलन के संबंध में प्रयोग पिछले वर्ष से जारी है, लेकिन अभी तक अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त हो सके हैं। इस विषय पर विभिन्न परिस्थतियों में चार-पाँच वर्ष तक प्रयोग जारी रहेंगे।
नायक ने कहा इस प्रयोग के संबंध में हम सीमैक्स और स्पेस एप्लीकेशन सेंटर आदि से सहयोग कर रहे हैं। मानसून की सटीक भविष्यवाणी और इसके उपयोग में समन्वय की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून की अनिश्चितता के मद्देनजर रोपाई चिंता का विषय बन गई है, लेकिन हमें अगस्त के अंत तक इंतजार करना चाहिए, तभी अंतिम तस्वीर उभर कर सामने आएगी। यह बात सही है कि समान्य से कम वर्षा हुई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...