18 अगस्त, 2009
वृद्धापेंशन में भी कमीशन
पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत के लोगों से इंदिरा आवास, बीपीएल जैसे अन्य विकास योजनाओं में मनमाना ढंग से राशि लेने की बात सामने आती रहती है। अब वृद्धा पेंशन में भी कमीशनखोरी शुरू हो गयी है। ग्राम पंचायत हांसी बेगमपुर के जनप्रतिनिधि द्वारा वृद्धापेंशन की राशि में से भी कमीशन लेने की बात सामने आयी है। हांसी बेगमपुर पंचायत के 71 वर्षीय पृथ्वी मंडल को वृद्धापेंशन के बाईस सौ रुपये में मात्र सत्रह रुपये मिला। पृथ्वी मंडल ने बताया कि इस संबंध में पूछा कि 22 सौ रुपये में 17 सौ रुपये मिला शेष पाच सौ रुपये क्या हुआ तो जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ये कमीशन है इसे तो देना ही होगा। जबकि पृथ्वी मंडल के पास वृद्धा पेंशन की पासबुक भी नहीं है। पासबुक वार्ड सदस्य अपने पास रखें है। पृथ्वी मंडल की पत्नी खेरिया देवी 66 उसका नाम अभी तक वृद्धापेंशन में नहीं आ पाया है। एक मात्र पुत्री जिसके विवाह के बाद पति छोड़ दिया है जिसे भी एक पुत्री है। पृथ्वी मंडल कहते हैं कि बेटी मजदूरी करती है उसी के आश्रित पर घर चलता है। जमीन-जगह से विहीन मात्र रहने भर के जमीन हैं फिर भी गरीबी योजना जैसे कोई लाभ नहीं मिला पृथ्वी के परिवार को। जो मिला भी वृद्धापेंशन के रूप में वह भी हक छिनने वाले समाज के ठेकेदार पीछे नहीं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...