इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों से अनाप-शनाप पैसे वसूल करने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपोलो अस्पताल को करारी फटकार लगाई।
मुख्य न्यायाधीश एपी शाह और न्यायमूर्ति मनमोहन की खंडपीठ ने अस्पताल के वकील से कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में आने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने का क्या आपका यही तरीका है?
न्यायालय के पिछले निर्देशानुसार अस्पताल की ओर से गरीबों के इलाज की प्रक्रिया का ब्योरा देने के बाद पीठ ने अस्पताल को गरीबों के प्रति इसके व्यवहार के लिए फटकार लगाई और दिल्ली सरकार से ब्योरे की जाँच करने को कहा।
अस्पताल के वकील के मुताबिक अस्पताल गरीब मरीजों से डॉक्टरों की फीस और कमरे का किराया नहीं लेता लेकिन एमआरआई जैसी अन्य जाँच के लिए उनसे 6000 रुपए, एक्स-रे के लिए 120 रुपए और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 12 लाख रुपए लिए जाते हैं।
पीठ एक जनहित याचिका की सुनवाई कर रही थी। इसमें दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने की माँग की गई थी कि वह अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करे क्योंकि अस्पताल ने कथित तौर पर लीज समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया।
याचिका में अस्पताल पर गरीब मरीजों के इलाज के लिए रियायती जमीन लिए जाने के बावजूद लीज समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।
अस्पताल और सरकार के बीच हुए लीज समझौते के मुताबिक अपोलो को गरीबों का मुफ्त इलाज करना पड़ता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...