मोबाइल बैंकिंग सेवा के प्रति ग्राहकों का आकर्षण बढ़ रहा है। पिछले दो महीनों में देश में इस सेवा के इस्तेमाल में इजाफा हुआ है। छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इन दो माह में 20000 से ज्यादा मोबाइल बैंकिंग ग्राहक जोड़े हैं और बैंक को आगे इसमें और तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है।
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ग्राहकों के साथ-साथ बैंक भी खास कर छोटे मूल्य के लेन-देन में इस सेवा की संभावनाओं को जान चुके हैं। जुलाई-अगस्त में हमने बड़ी संख्या में ग्राहकों को इस सेवा से जुड़ते देखा। गत मई में एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग सेवा के ग्राहकों की संख्या 10000 थी, जो आज 33000 पर पहुँच गई है।
बैंकरों का कहना है कि छोटे मूल्य के फंड स्थानांतरण में इस सेवा की लोकप्रियता बढ़ रही है। फिलहाल ग्राहक मोबाइल बैंकिंग के जरिये 5000 करोड़ रुपए का फंड स्थानांतरित कर सकते हैं, जबकि इस सेवा के जरिये वे 10,000 रुपए तक की खरीद कर सकते हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) के भी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या में पिछले दो माह में छह गुना की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में यूबीआई के मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों की संख्या 11508 पर पहुँच गई है, जबकि दो माह पहले यह आँकड़ा मात्र 1700 पर था।
यूबीआई के उपमहाप्रबंधक (लेनदेन बैंकिंग विभाग) प्रवीण के बंसल ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले नए ग्राहकों में ज्यादातर युवा हैं। बंसल ने कहा कि हमने अपनी मोबाइल बैंकिंग सेवा में कई नई खूबियों जोड़ी हैं। बड़ी संख्या में ग्राहकों को यह सेवा काफी सुविधाजनक लग रही है। यूबीआई ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों की संख्या 50,000 करने का लक्ष्य रखा है।
आईडीबीआई बैंक के मोबाइल बैंकिंग सेवा ग्राहक भी 40000 तक पहुँच गए हैं। इस सेवा के तहत और ग्राहकों के जुड़ने की उम्मीद है।
आईडीबीबाई बैंक के पर्सनल बैंकिंग प्रमुख सीएस जैन ने कहा कि यह संख्या अभी भी कम है। हमने अपनी शाखाओं को कारोबार एक निश्चित हिस्सा मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं के तहत लाने का लक्ष्य दे रखा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...