भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में स्वच्छता आंदोलन का अलख जगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बिन्देश्वरी पाठक को इस वर्ष के 'स्टाकहोम वाटर प्राइज' से सम्मानित किया गया है।
स्थानीय सिटी हाल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में स्वीडन के प्रिंस कार्ल फिलिप ने सुलभ आंदोलन के प्रणेता डॉ. पाठक को एक लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस पुरस्कार को पर्यावरण के क्षेत्र का नोबल पुरस्कार समझा जाता है।
इस अवसर पर स्टाकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (एसआईडब्ल्यूआई) के कार्यकारी निदेशक एंडर्स बर्नटेल ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमारी प्रगति की जो मौजूदा दर है, उससे यह साफ झलकता है कि 2015 का सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य (एमडीजी) हम हासिल नहीं कर पाएँगे। इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है।
गौरतलब है कि समुचित स्वच्छता सुविधाओं के अभाव में पूरी दुनिया में प्रतिदिन पाँच हजार बच्चे काल के गाल में समा जाते हैं तथा दो अरब 60 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं विकासशील देशों में अस्पतालों के आधे बिस्तर स्वच्छता संबंधी बीमारियों से प्रभावित लोगों से भरे होते हैं।
वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन कालैबोरेटिव काउंसिल (डब्ल्यूएसएससीसी) के कार्यकारी निदेशक जॉन लेन ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता संबंधी समस्या का हल आसान नहीं, बल्कि काफी जटिल है। इसके समाधान के लिए राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, प्रौद्योगिकीविदों, फाइनेंसरों और परोपकार में जुटे लोगों को विशेष भूमिका निभानी होगी।
इस अवसर पर डॉ. पाठक ने स्वच्छता संबंधी चुनौतियों की अंतरराष्ट्रीय महत्ता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इतने महत्वपूर्ण पुरस्कार दिये जा रहे हैं, जो बड़ी बात है। ठीक इसी तरह के प्रयास स्वच्छता के क्षेत्र में भी किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता हर व्यक्ति को खासकर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है। इतना ही नहीं, इससे बाल मृत्यु दर में भी कमी आती है। किसी स्वस्थ समुदाय के लिए समुचित जल प्रबंधन के साथ ही स्वच्छता के साधन भी आवश्यक होते हैं।
अपने प्रशस्ति पत्र में पुरस्कार चयन समिति ने कहा कि डॉ. पाठक के प्रयासों का फल इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि किसी तरह कोई अकेला व्यक्ति लाखों लोगों के जीवन को सुखद बना सकता है। डॉ. पाठक के इस प्रयास को न केवल वे लोग ही जानते हैं, जिन्हें उनके प्रयास से नारकीय जिंदगी से मुक्ति मिली है बल्कि पूरी दुनिया इसे पहचानती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...