15 अगस्त, 2009

श्रीलंकाइयों को भारत यात्रा से बचने की सलाह

भारत में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए श्रीलंका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने से परहेज करने को कहा है।

श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं पोषण मंत्रालय में एपीडेमियोलाजिस्ट आफ द एपीडेमियोलाजी इकाई की प्रमुख डाक्टर पाबा पालीहवदाना ने कहा कि भारत में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए जहां तक संभव हो लोगों को भारत जाने से बचना चाहिए। जो लोग भारत यात्रा रोक नही सकते वे आवश्यक ऐहतियात बरते ताकि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचा जा सके। भारत में स्वाइन फ्लू से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

पालीहवदाना ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रीलंकाई श्रद्धालु प्रतिदिन भारत जाते हैं। श्रीलंका के लिए यही खतरे की बात है। ऐसे में लोगों को अपनी भारत यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए। पालीहवदाना ने श्रीलंकाई लोगों को सलाह दी है कि वह भीड़ से बचें और बीमार लोगों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा कर लौटे जिन लोगों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें, उन्हें डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए और जल्द से जल्द उपचार शुरू करना चाहिए।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार