बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शिकागो जाते समय अमेरिका के न्यूजर्सी में स्थित नोवार्क हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात को दो घंटे तक पूछताछ के लिए रोका गया।
एक निजी टीवी चैनल के मुताबिक शाहरुख खान को दक्षिण एशियाई समुदाय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिकागो जाते समय हवाई अड्डा के अधिकारियों ने रोक लिया। उसके मुताबिक शाहरुख के उप नाम के कम्प्यूटर पर आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया। खान के साथ दो घंटे तक पूछताछ की गई। उन्हें एक घंटे तक फोन नहीं करने दिया गया।
चैनल के मुताबिक एक घंटे के बाद शाहरुख को फोन करने की अनुमति दी गई। शाहरुख ने कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला को फोन किया। शुक्ला ने भारतीय दूतावास को इस घटना की जानकारी दी। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद शाहरुख खान को छोड़ा गया।
शाहरुख खान ने हवाई अड्डा अधिकारियों को बताया कि वे एक सिने स्टार हैं और कुछ समय पहले ही यहाँ एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनके पास दक्षिण एशियाई समुदाय द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम का आमंत्रण भी है। लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक भी दलील नहीं मानी। शाहरुख 18 अगस्त को भारत लौटेंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...