07 अगस्त, 2009

नवगछिया में पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या

नवगछिया पुलिस जिला अर्न्तगत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में बीती रात मुखिया पति महेश मंडल (पूर्व मुखिया ) की गोली मार कर हत्या कर अपराधी फरार हो गए। यह घटना उस समय घटी जब वे पंचायत समिति द्वारा बन रहे एक पुलिया का कार्य निरिक्षण कर लौट रहे थे। उनके साथ मोटर साइकिल पर उप मुखिया धनञ्जय मंडल भी थे।
उपमुखिया धनञ्जय मंडल के अनुसार साम लगभग सात बजे घर जाने क क्रम में रास्ते में कई लोगों ने गोली चलाना शुरू कर दिया।महेश मंडल ने दम तोड़ दिया और धनञ्जय मंडल जान बचाने में सफल रहा। महेश मंडल की लाश को इस्माइलपुर पुलिस ने अन्त्य परिक्षण के लिए देर रात अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार