25 अगस्त, 2009
पशुचरा बीज के लिए 50 फीसदी अनुदानबीज के लिए 50 फीसदी अनुदान
सूखा के मद्देनजर राज्य मंत्रिपरिषद ने पशुचारा बीज के लिए 50 फीसदी अनुदान देने का फैसला किया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 3.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में ग्रामीण सड़कों के बारे में भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय उच्च पथ और पथ निर्माण विभाग की सड़कों को छोड़कर तमाम ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव का काम ग्रामीण कार्य विभाग के हवाले करने का फैसला किया गया है। पहले कच्ची-पक्की अनेक ऐसी ग्रामीण सड़कें थीं जिनका कोई माई-बाप नहीं था। कैबिनेट ने नगर निकायों के लिए सामानों की खरीद के सिस्टम में भी बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी। नगर निकायों के लिए खरीद की खातिर बिहार शहरी विकास अभिकरण को नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। बूडा ही रेट आदि के बारे में फैसला करेगा। बिजली बोर्ड को एनटीपीसी से बिजली खरीद की खातिर रिसोर्स गैप के रूप में मासिक 60 करोड़ के हिसाब से 240 करोड़ रुपये अनुदान की मंजूरी दी गयी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
दिल्ली गैंगरेप मामले में प्रदर्शनकारियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार क...
-
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को तीन बंदूकधारियों ने केंद्रीय काबुल बैंक में लूटपाट की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। एक अधि...
-
नई दिल्ली/लुधियाना। जल्द ही आपको अपने किसी परिचित को पैसे भेजने के लिए बस मोबाइल फोन की जरूरत होगी। बीएसएनएल और डाक व...