25 अगस्त, 2009
नवादा में शिक्षक को 10 वर्ष का कारावास
बिहार में नवादा के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नाबालिग छात्रा का अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक को 10 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। ये शिक्षक अकबरपुर थाना क्षेत्र के भूमई गांव के अरुण पाण्डेय हैं। गांव के अम्बिका प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री रूपा शिक्षक से ट्यूशन पढ़ती थी। 6 अक्टूबर 2006 को वह अपनी बहन के साथ अकबरपुर स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय जा रही थी। रास्ते में शिक्षक ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बालिका के पिता ने अकबरपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। साक्ष्य के आधार पर शिक्षक को भादवि की धारा 366 के तहत दोषी पाकर न्यायाधीश ने सजा सुनाई तथा अर्थदण्ड ने देने पर 2 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...