14 अगस्त, 2009

294 वर्ग फीट का तिरंगा फहराया जाएगा

स्वतंत्रता दिवस के 63वें मौके पर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर राष्ट्रप्रेम की अनूठी इबारत लिखी जाएगी। इस दिन इंदौर के आसमान में 294 वर्ग फीट का तिरंगा फहराया जाएगा। इससे पहले 26 जनवरी को भी विशाल तिरंगा फहराया गया था।

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि इसका मकसद देश की आन-बान-शान और असाधारण हौसले का उत्सव मनाना है। अभियान के संयोजक और इंदौर के पुलिस उप-अधीक्षक रवि अतरोलिया के मुताबिक 63वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया जाने वाला तिरंगा 21 गुणा 14 फीट यानी 294 वर्गफीट का है। यह आकार भारतीय ध्वज संहिता में बताए गए तिरंगे के नौ मानक आकारों में सबसे बड़ा है। आजाद भारत के इतिहास में किसी स्वतंत्रता दिवस पर इतना बड़ा तिरंगा नहीं फहराया गया।

अतरोलिया बताते हैं कि खादी के विशाल तिरंगे को शहर के बीचों बीच स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर 80 फीट ऊंचे खंबे पर फहराया जाएगा। यह स्थल कई सामाजिक और सियासी आंदोलनों की गवाह रहा है। इस झंडे को फहराने के लिए कई लोगों की मदद भी लेनी पड़ेगी। उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए शहर के हजारों लोग मौजूद होंगे।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार