छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कारण एक 18 वर्ष के छात्र की मौत हो गई. इस प्रकार स्वाइन फ्लू के कारण देश भर में कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर पुणे में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अभी तक स्वाइन फ्लू से केवल पुणे में 11 मौत हो चुकी है. 35 वर्षीय महिला ने पुणे के ससून अस्पताल में स्वाइन फ्लू के कारण दम तोड़ दिया. इस बीच पुणे नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि शहर के सभी सिनेमाघर 18 अगस्त तक बंद रहेंगे.
स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक प्रभावित है पुणे
रूपा नामक बेंगलूर के अध्यापक की बुधवार को मौत हो गई. उसमें सकारात्मक लक्षण पाये गये थे और उसका सेंट फिलोमेना अस्पताल में इलाज चल रहा था. पुणे में 11 माह के एक बालक रित्विक कामले, 37 वर्षीय महिला अर्चना कोल्हे तथा 75 वर्षीय भारती गोयल की मौत हो गयी. पुणे में रित्विक को पहले निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. बुधवार शाम गंभीर हालत में उसे सरकारी सासून अस्पताल में लाया गया. आज सुबह उसकी मौत हो गयी. भारती गोयल वायरल संक्रमण से पीडित थी. उसकी पुणे के केईएम अस्पताल में मौत हो गई.
पुणे से संदिग्ध स्वाइन फ्लू का मरीज मुजफ्फरपुर पहुंचा
वहीं दूसरी ओर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज के पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डा बैधनाथ प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदिग्ध मरीज का नाम सूरज प्रकाश है और वह सरैया प्रखंड के भटोलिया गांव का निवासी है. उन्होंने बताया कि सूरज महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी का काम करता था और आज ही वह पुणे से अपने गांव पहुंचा है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...