उड़ीसा विधानसभा में गुरुवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब सुबह मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास एक कोबरा साँप देखा गया और इस कारण राज्य विधानसभा की बैठक देर से शुरू हुई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब सुबह सफाईकर्मी विधानसभा की सफाई करने अंदर गए, तो वहाँ उन्होंने कोबरा साँप देखा। इसके बाद उन्होंने अलार्म बजाकर सुरक्षाकर्मियों को इस बाबत सूचित किया। इसके तुरंत बाद कई लोग सदन के अंदर आ गए और फिर साँप पकड़ने वालों को बुलाया गया। हालाँकि काफी देर तक खोजने के बाद भी कोबरा दिखाई नहीं दिया
विधानसभा सत्र शुरू होने के समय मुख्यमंत्री पटनायक और विपक्ष के नेता एक ओर अपनी कुर्सी पर ही बैठे, लेकिन अन्य सदस्य अपने स्थान पर खड़े रहे। स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार आमत ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।
इसके बाद विधानसभा भवन को सील करके वन विभाग के अधिकारी कोबरा को खोजने में लग गए। सूत्रों ने बताया कि थोड़ी देर बाद साँप को खोज लिया गया। उसको पकड़ने के लिए आए सुभेन्द्रु मलिक के आने के बाद कोबरा कालीन के नीचे छिप गया। फिर सदन का कालीन हटाकर उसको पकड़ा गया।
उल्लेखनीय है कि अभी दो हफ्ते पहले ही राज्य सचिवालय के पास से भी एक कोबरा को पकड़ा गया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...