ट्रेनों में खराब यात्री सुविधाओं को लेकर बढ़ती आलोचना को देखते हुए उत्तर रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों से ट्रेनों और स्टेशनों का औचक और समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में एक महीने में यात्री सुविधाओं में बदलाव लाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले दिल्ली मंडल में करीब 154 अधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गई है, जो स्टेशनों और ट्रेनों का निरीक्षण करेंगे एवं संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंपेगे।
दिल्ली मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन अधिकारियों में विभाग के 33 उप प्रमुख होंगे। उन्होंने कहा कि इस काम में डीआरएम भी शामिल होंगे तथा अधिकारियों द्वारा जारी दिशा निर्देशों का वास्तव में पालन हो रहा है या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएँगे।
गौरतलब है कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने हाल ही में जोन के अंतर्गत आने वाले डीआरएम के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर ट्रेनों में यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा था।
रेलमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एजेंडा में यात्री सुविधाओं को शीर्ष पर रखा है तथा अपने बजटीय भाषण में इस संबंध में कई नीतिगत घोषणाएँ भी की हैं।
अधिकारी ने बताया कि हम छोटे एवं बड़े सभी स्टेशनों और ट्रेनों का निरीक्षण सुनिश्चित करना चाहते हैं तथा इस संबंध में कोई भेदभाव नहीं अपनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली मंडल में तीन स्टेशन ए-1 श्रेणी, 14 स्टेशन ए श्रेणी, 11 स्टेशन बी श्रेणी, 41 स्टेशन डी श्रेणी और करीब 85 स्टेशन ई श्रेणी के हैं।
उत्तर रेलवे के धोखाधड़ी निरोधक दस्ते ने भी हाल ही में प्लेटफार्मों पर अवैध फेरीवालों और फर्जी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ अभियान तेज किया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...