17 जुलाई, 2009

मत्स्य उत्पादन में प्रदेश का अभियान तेज

मत्स्य उत्पादन में प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने अभियान काफी तेज कर दी है। इसके लिए मत्स्य किसानों को आन्ध्र प्रदेश भेजकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मत्स्य उत्पादन में लगे किसानों के सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए सरकार सूबे में मत्स्य बीमा योजना लागू करने पर विचार करेगी। ये बातें गुरुवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री राम नारायण मंडल ने मत्स्य निदेशालय की ओर से आयोजित समारोह में कही।

इस अवसर पर आये लोगों का स्वागत विभागीय निदेशक रघुनन्दन चौधरी ने किया। श्री चौधरी ने मत्स्य किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर पूछे गये एक सवालों के जवाब में विभागीय मंत्री श्री मंडल ने कहा कि सूबे में मत्स्य बीमा योजना लागू करने पर सरकार विचार करेगी। इस योजना को लागू होने के बाद राज्य में मत्स्य उत्पादन में लगे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बहुत बड़ी सुरक्षा कवच मिल जायेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार सूबे में निजी क्षेत्र में तालाब खोदने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए किसानों को सरकार की ओर से बीस प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश प्रशिक्षण के लिए जाने वाले चालीस किसानों को मंत्री ने रवाना किया। समारोह में आये लोगों को धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त निदेशक मनोज कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव राजेश गुप्ता एवं संयुक्त निदेशक निशात अहमद सहित कई लोगों ने भाग लिया।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार