21 जुलाई, 2009

बद्रीनाथ मार्ग खुला, यात्रा फिर शुरू

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग तीन दिन बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही बद्रीनाथ की ओर फंसे सैकड़ों यात्री जोशीमठ की ओर पहुंच गए। जबकि करीब डेढ़ सौ वाहन बद्रीनाथ को रवाना हुए।
बीते शनिवार को रात में लामबगड़ खचाचड़ा नाले में बादल फटने से बद्रीनाथ राजमार्ग का करीब पचास मीटर हिस्सा बह गया था। इसके बाद से बदरीनाथ की ओर करीब एक हजार यात्री फंस गए थे।
मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे इस मार्ग को खोल दिया गया। इस दौरान पांडुकेश्वर व गोविंदघाट में रोके गए सैकड़ों यात्री वाहनों को जोशीमठ के लिए रवाना किया गया। दूसरी ओर जोशीमठ और पांडुकेश्वर के बीच दो दिन पूर्व पटमिला नामक स्थान पर भूस्खलन से बंद हुई सड़क सोमवार शाम को खोल दी गई थी। लेकिन रात को पटमिला के पास चट्टान टूटने के कारण यह मार्ग दोबारा अवरुद्ध हो गया।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ढौंडियाल ने बताया कि बद्रीनाथ व अन्य जगहों पर अब कोई भी यात्री फंसा नहीं है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार