भारत में सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है. यह सुबह 5.28 बजे से लेकर 7.41 बजे तक जारी रहेगा. सूर्य ग्रहण देखने के लिए हरिद्वार, इलाहाबाद, पटना के तारेगना में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. हरिद्वार और जलपाईगुड़ी में मौसम के खराब होने से सूर्यग्रहण नहीं देख पा रहे हैं. बनारस में आसमान पर बादल छाए हुए है.
भोपाल में भी दिखेगा ग्रहण
भोपाल में ग्रहण की पूर्णता तीन मिनट 9 सेकेंड की रहेगी. इन सभी इलाकों में सूर्यग्रहण सूर्योदय से पहले शुरू हो चुका होगा. इसके बाद ग्रहण उत्तर प्रदेश में दाखिल होते हुए इलाहाबाद के दक्षिण से वाराणसी शहर को लपेटते हुए बिहार में पहुंच जाएगा.
सूरत और भोपाल में हो रही है बारिश
सूरत में इस सूर्य ग्रहण के इस नजारे को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह है, लेकिन वहां रात से बारिश हो रही है. भोपाल का भी कुछ यही हाल है. मूसलाधार बारिश के कारण लोग फिलहाल इस ऐतिहासिक नजारे को देखने से महरूम हैं. पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा बड़ोदरा और उज्जैन में 6.22 मिनट, गंगटोक में 6.27 मिनट भोपाल में 6.22 मिनट, और पटना व गया में 6.24 मिनट पर देखा जा सकेगा. दिल्ली में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा 6.26 मिनट पर दिखेगा.
तारेगना में इकट्ठा हैं हजारों लोग
बिहार में पटना के नजदीक तारेगना में सूर्यग्रहण साफ देखा जा सकेगा जिसे देखने के लिए देश विदेश से लोग और वैज्ञानिक आए हुए हैं. बिहार के गया, भागलपुर समेत कई इलाकों से होते हुए ग्रहण पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंच जाएगा. यहां के बाद चंद्रमा की छाया नेपाल और भूटान होते हुए असम और अरुणाचल प्रदेश में दाखिल होगी. उसके बाद ग्रहण चीन से होता हुआ प्रशांत महासागर तक पहुंच जाएगा. प्रशांत महासागर के बोनिन द्वीप पर ये ग्रहण पूरे 6 मिनट और 39 सेकेंड तक नज़र आएगा. पूरी दुनिया में 10.41 बजे तक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई मंत्रियों के साथ तारेगना में इस नजारे का आनंद लेने के लिए मौजूद हैं. उधर, चीन और जापान में भी इस अद्भुत खगोलीय घटना की शुरुआत हो चुकी है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...