18 जुलाई, 2009
जागरण शिविर में तरोताजा हो रहे है कांवरिया
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया पथ केसरिया रंग में रंग गया है। गंगाजल लेकर कांवरिया जैसे ही सतलेटवा के पास नए कांवरिया पथ में बने दैनिक जागरण सेवा शिविर में आते है उनके पैर अनायास ही ठहर जाते है। वे शिविर में विश्राम कर अपनी थकान मिटाते हैं। , शिविर में जहां गर्म पानी में पांव सेंक कर थकान मिटाते है वहीं शीतल जल एवं नींबू पानी पीकर तरोताजा होते है। वे चिकित्सा सेवा का भी लाभ उठाते है। मनोरंजन के लिए मंदार मेलोडी आर्केस्ट्रा गु्रप के अनिल द्वारा गाये भजन बाबा बैजू के नगरिया देखो कांवरिया नाचता के बोल पर जब शिविर में आराम कर रहे छत्तीसगढ़ के इंद्रदेव बम, संजीत बम, अरुण बम ने थिरकना शुरू किया तो कांवरिया अपने को नहीं रोक पाये। शिविर में कांवरिया झूम उठे। कलाकार अशोक कुमार के नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का, हिंमाशु सिंह द्वारा गाये गए बाबा के दर्शन को तरसे अखियां तथा मुन्नी के कांवर उठाइके चलले देवघर नगरिया भजन पर कांवरिया नाचते रहे। सिवान के राजू बम तथा मुकेश बम ने बताया कि वे लोग तीन वर्ष से लगातार बाबा भोले को जल चढ़ाने पैदल देवघर जाते है। वे लोग जागरण शिविर में रुकना नहीं भूलते हैं। शिविर की व्यवस्था इतनी अच्छी रहती है कि वे अन्य जगह ठहर ही नहीं पाते है। वहीं धनबाद से 26 सदस्यीय के जत्थे में आये बरुण बम, राखी बम, अर्चना बम, रुपेश बम तथा दिनेश बम ने बताया कि वे लोग दैनिक जागरण के नियमित पाठक है। यहां शीतल जल, नींबू पानी, गर्म जल, चिकित्सा शिविर काबिले तारीफ है। शिविर में मंटू सिंह, चकित्सक डा। वीपी सिंह एवं कर्मचारी संजय सिंह, कैलाश राय,सुरेन्द्र यादव पूरी तन्मयता से कांवरिया की सेवा में लगे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...