भवानीपुर, कदवा, रंगरा, व झंडापुर को तीन माह के अंदर पूर्ण थाना का दर्जा मिलेगा
नवगछिया थाना के द्वारा भवानीपुर गांव को नियंत्रित करने का निर्देश
आईजी राधाकृष्ण किन्नी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय स्थित पुलिस कार्यालय का चार घंटे तक निरीक्षण किया तथा विभागीय कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिये । इस दौरान आईजी ने एसपी गोपाल प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा, मुख्यालय डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह के साथ बैठक कर पुलिस जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा भी की। आईजी के साथ निरीक्षण में भागलपुर के प्रशिक्षु एसपी रंजीत कुमार मिश्रा भी थे।
आईजी ने पुलिस जिले में अपराध की स्थिति को नियंत्रित पाते हुए कहा कि अपराध का समूल उन्मूलन संभव नहीं है। जिसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले के चार थानों को तीन माह के अंदर पूर्ण थाना का दर्जा मिल जाएगा। इसकी विभागीय प्रक्रिया चालू है। इन थानों में भवानीपुर, कदवा, रंगरा, व झंडापुर है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिले के गोपालपुर, परबत्ता , ढोलबज्जा व रंगरा थाना के भवन निर्माण का काम भी जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए नवगछिया थाना से सटे भवानीपुर गांव को नवगछिया थाना के द्वारा नियंत्रित करने का निर्देश एसपी को दिया। उन्होंने कहा कि गांव में अगर किसी प्रकार की घटना घटती है तो नवगछिया पुलिस की ये जिम्मेवारी होगी की वो घटनास्थल पर पहुंच कर बाद में मामले की जांच रंगरा पुलिस के हवाले कर दे। रंगरा ओपी गांव से काफी दूर है जबकि नवगछिया थाना भवानीपुर से काफी नजदीक है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर को स्थाई रूप से नवगछिया थाना के अधीन करने के लिए राजस्व विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करना होगा। यह काम जिला प्रशासन कर सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर बुधवार से करीब बीस धाराओं के तहत थानों में दर्ज होने वाली प्राथमिकी अब थानों के बदले ग्राम कचहरी को विवाद को सुलझाने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस के कंधों पर काम का बोझ कुछ कम होगा जिससे बेहतर अनुसंधान करने का मौका अधिकारियों को मिलेगा। उन्होंने ग्राम कचहरी को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग करने का अनुरोध किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...