25 जुलाई, 2009
ट्विटर का जादू
सोशल नेटवर्किंग सर्विस ट्विटर का जादू इन दिनों बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस पर वह अपनी हर गतिविधि की ताजा जानकारी देती हैं। अब तक प्रियंका ने इस पर 151 बार पोस्ट डाला है। ट्विटर पर संदेश देने की अक्षर सीमा 140 है। सिर्फ 140 अक्षरों में इंटरनेट पर संदेश और सूचना देने का यह माध्यम भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उदाहरण के लिए ट्विटर पर प्रियंका के फालोअर की संख्या 10,000 से ज्यादा हो चुकी है। उनके जन्मदिन के बाद फालोअर की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब यह संख्या 10,980 है। जिस सुंदरी के ट्विटर पर इतने ज्यादा फालोअर हैं, वह खुद भी 16 व्यक्तियों को ट्विटर पर फालो करती हैं। इनमें एक तरफ उनकी करीबी दोस्त तमन्ना शर्मा हैं तो दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हैं। वह ओपरा विनफ्रे को भी फालो कर रही हैं। मुंबई के कलाकारों में वह करण जौहर,उदय चोपड़ा ,गुल पनाग और डिनो मोरिया की फालोअर हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें विदेशी संगीतकार अधिक प्रिय है। वह ट्विटर पर एमएनएम, मारया कैरी, जे शान को फालो करती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने रविवा र को भारत की धनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत 450 साल पुरानी मुगल काल क...
-
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कल संसद दौरे के दौरान उन्हें एक खास तोहफा देंगी जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक ह...
-
मुंबई [जासं]। मुंबई के होटल ताजमहल के प्रांगण में खड़े होकर अमरीकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने बेहिचक ...
-
भागलपुर के सदर एसडीओ ज्ञान शंकर दास के नेतृत्व में एडीएसओ एवं मार्केटिंग अफसरों की टीम ने शुक्रवार दोपहर शहर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थि...
-
अलीगढ़। बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी को लेकर...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...