जसपाल भट्टी ने राजनीति से फिर छोटे पर्दे की ओर रूख कर लिया है। जसपाल भट्टी एक बार फिर अपने दर्शकों को अपने व्यंग्य से कायल करने के लिए अपने नये हास्य धारावाहिक जीजा जी से छोटे पर्दे पर वापिसी कर रहे हैं। भट्टी ने बताया कि ये शो एक जीजा जी और उसके आई.ए.एस साले से जुड़ा है।
छोटे पर्दे के जाने-माने हास्य अभिनेताओं में से एक जसपाल भट्टी आजकल अपने नये शो में ही मशगूल है। उनका मानना है कि वे अपने इस शो के जरिये हमारे सिस्टम के भ्रष्टाचार को सबके सामने ला पायेंगे।
शो का नाम 'थेंक्यू जीजा जी' रखा गया है और 3 अगस्त से सब टीवी पर इसका प्रसारण किया जाएगा। जसपाल ने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने काफी रिसर्च करी थी। अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों से बात करके उन्होंने जीजा जी जैसे अहम रिश्तें के बारे में जानकारी प्राप्त की है। कहानी के बारे में पूछने पर जसपाल ने बताया कि इसमें जो साला है वह आई.ए.एस ऑफिसर है। ऑफिस में उसका आतंक छाया रहता है पर जब उसे अपने जीजा जी को संभालना पड़ता है तब उसकी शामत आती है।
कलाकारों के बारे में जसपाल बताते है कि उन्होंने ज्यादातर नए कलाकारों को चयन किया है और कुछ कलाकार उन्होंने अपने ही एक्टिंग स्कूल से चयनित किए है। अब बस जसपाल को इस शो के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...