18 जुलाई, 2009

द्विवेदी गुजरात, अल्वा उत्तराखंड की राज्यपाल

केंद्र सरकार ने शनिवार को छह राज्यों के लिए नए राज्यपालों के नामों की घोषणा की। इसकमुताबिबीएल जोशी को उत्तरप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है, वहीं मार्ग्रेट अल्वा उत्तराखंड की राज्यपाल होंगी।
राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार देवेंद्र द्विवेदी गुजरात के राज्यपाल होंगे। जगन्नाथ पहाड़िया को हरियाणा और के. शंकरनारायण को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। सैय्यद सिब्ते रजी असम के राज्यपाल होंगे।
उल्लेखनीय है कि उक्त छह राज्यों में गुजरात, उत्तराखंड और असम ऐसे सूबे हैं, जहाँ मुख्य विपक्षी दल भाजपा की सरकारें हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार