श्री सिंह ने कहा कि मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय से किराये में बढ़ोत्तरी कर किराया निर्धारित करने का आग्रह भी किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि एक मंत्री के रिश्तेदार को गबन के आरोप में हटाने के बाद से मंत्री के लोगों ने फेडरेशन को बंद कराने पर तुले है। कार्यपालक अभियंता भी मंत्री का भाई है। उन्होंने कहा कि साढ़े बारह करोड़ की लागत से फेडरेशन केन्द्र प्रायोजित कुटीर उद्योग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के बीच चलाने जा रही है। साथ ही मार्केट की भी व्यवस्था करेगी। ऐसी स्थिति में कार्यालय खाली कराये जाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी घटनाक्रम को मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिला प्रशासन को फैक्स कर जानकारी दे दी गयी है। उन्होंने का कि फेडरेशन दो वर्षो में जीरो बैलेंस से दस लाख रुपये मुनाफे में है। दस हजार परिवार इससे जुड़े है। 25 हजार गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वालों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
17 जुलाई, 2009
इनकोफ को जबरन खाली कराने का आरोप
इंडस्ट्रीयल को-आपरेटिव फेडरेशन ( इनकोफ ) के अध्यक्ष श्रीनारायण सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के कार्यपालक अभियंता जयप्रकाश सिंह उद्योग भवन में चल रहे कार्यालय को व्यक्तिगत कारणों से मौखिक आदेश पर जबरन कार्यालय खाली कराना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बियाडा भवन का मालिक है। राज्य सरकार ने उद्योग जुड़े संस्थानों को एक छत के नीचे स्थान उपलब्ध कराया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...