23 जुलाई, 2009
30 अगस्त से 6 चरणों में होंगे पैक्स चुनाव
प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव की तिथि की घोषणा गुरुवार को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी एनएस माधवन ने कर दी है। घोषणा होते ही गुरुवार से सभी पैक्स क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई। बीडीओ की बदली भी प्राधिकार की अनुमति बिना नहीं हो सकेगी। देश में पहली बार पैक्स का चुनाव किसी स्वतंत्र प्राधिकार के माध्यम से आम चुनाव की तर्ज पर कराया जा रहा है। प्राधिकार ने संभावित बाढ़ के खतरे को देख चुनाव को रोक रखा था। राज्य के सभी 8506 पैक्स के चुनाव छह चरणों में होंगे। इसमें 84,13,774 मतदाता मतदान कर सकेंगे। प्रथम चरण में 30 अगस्त को 114 प्रखण्ड में मतदान होंगे। मतदान के दूसरे दिन अर्थात 1 सितम्बर को प्रथम चरण के चुनाव की मतगणना होगी। मतदान में बैलेट बाक्स का इस्तेमाल होगा व सभी मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र बल तैनात होंगे। इसके बाद 2 सितम्बर, 5 सितम्बर, 12 अक्टूबर, 16 अक्टूबर व अंतिम छठे चरण का चुनाव 19 अक्टूबर को होगा। इन चरणों की मतगणना क्रमश: 4 सितम्बर, 7 सितम्बर, 14 अक्टूबर, 18 अक्टूबर व 21 अक्टूबर को होगी। प्राधिकार के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री माधवन ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में चुनाव की तिथि की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसे 475 पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं जिन्होंने सदस्यों की सूची आयोग को नहीं सौंपी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...