इस संबंध में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव श्रीनिवास चन्द्र तिवारी के अनुसार परीक्षा कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। चूंकि 22 जुलाई को सूर्य ग्रहण है और 24 जुलाई को मिथिलांचल में लोकप्रिय पर्व मधु श्रावणी भी है। इसलिए मध्यमा परीक्षा की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि मध्यमा परीक्षा के लिए 116 केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 73 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। पटना में चार केन्द्र बनाया गया हैं, जिनमें दयानंद हाईस्कूल, मीठापुर, शास्त्रीनगर बालक हाईस्कूल के अलावा दानापुर तथा मसौढ़ी में एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। सचिव ने बताया कि मध्यमा परीक्षा संचालन की सारी जिम्मेवारी जिलाधिकारियों को दी गयी है। उन्हीं की अनुशंसा पर परीक्षा केन्द्रों को बनाया गया है। प्रत्येक केन्द्र पर परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करायी जाएगी। कदाचार से निपटने के लिए संस्कृत बोर्ड ने भी उड़नदस्ता गठित किया है, जो सभी जिलों में परीक्षा केन्द्रों पर जाकर व्यवस्था का जायजा भी लेगा।
18 जुलाई, 2009
सूर्य ग्रहण के कारण मध्यमा परीक्षा 29 जुलाई से
अब मध्यमा परीक्षा 29 जुलाई से 1 अगस्त तक होगी। 22 जुलाई को होनेवाले सूर्य ग्रहण ने मध्यमा परीक्षा पर पानी फेर दिया है। मध्यमा परीक्षा पर भी ग्रहण का असर कुछ यूं हुआ कि संस्कृत बोर्ड को कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। आगामी 21 से 25 जुलाई तक संचालित होनेवाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...