17 जुलाई, 2009

प्रियंका चोपड़ा 27 साल की हो जाएंगी


हिन्दी सिने जगत की बिंदास अदाकारा प्रियंका चोपड़ा कल 27 साल की हो जाएंगी। प्रियंका ने कहा है कि उन्हें पार्टी पसंद नहीं है, लिहाजा वह अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सादगी से जन्मदिन मनाना पसंद करेंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने ई-मेल के जरिए आईएएनएस को बताया, "मुझे पार्टी में जाना पसंद नहीं है, इसलिए मैं अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं दूंगी। मैं अपना जन्मदिन परिजनों और दोस्तों के साथ सादगीपूर्वक मनाना चाहती हूं।"
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल दो हिट फिल्में 'फैशन' और 'दोस्ताना' दी हैं। इन फिल्मों के माध्यम से उन्हें अनेक पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार