27 जुलाई, 2009

21 जिलों में नये पुलिस कप्तान

पंकज कुमार राज नवगछिया के नये एसपी
नीतीश सरकार ने पटना पुलिस का चेहरा बदलने के बाद रविवार की रात पुलिस महकमे में एक और बड़ा फेरबदल किया है। 21 जिलों के कप्तान बदल दिये गये हैं। स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में 28 जुलाई तक नयी जगह योगदान करने को कहा गया है। देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक 38 पुलिस अफसरों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। इनमें कई बीएमपी के समादेष्टा भी हैं। जानकारी के मुताबिक नवादा के एसपी निशांत कुमार तिवारी को औरंगाबाद का कप्तान बनाया गया है। औरंगाबाद के रविन्दरण शंकरण सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) बनाये गये हैं। अरवल के पुलिस अधीक्षक जीपी सिन्हा कटिहार के एसपी व अनिल किशोर यादव नवादा के नये कप्तान होंगे। मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक ओएन भाष्कर वैशाली भेजे गए हैं, जबकि वैशाली के पारसनाथ को बीएमपी-5 का समादेष्टा बनाया गया है। छपरा के एसपी संजय सिंह मधेपुरा के नए पुलिस कप्तान होंगे, जबकि खगडि़या के कप्तान डा. कमल किशोर सिंह सारण की कमान संभालेंगे। शेखपुरा के एसपी इंद्रानंद मिश्र खगडि़या भेजे गये हैं। नवगछिया के एसपी गोपाल प्रसाद शेखपुरा के नये एसपी होंगे। सहायक पुलिस अधीक्षक, हिलसा, पंकज कुमार राज नवगछिया के नये एसपी बने हैं। एसपी-सी अजिताभ कुमार समस्तीपुर के पुलिस कप्तान होंगे।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार