15 जून, 2009
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का उप चुनाव छह को
कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का उप चुनाव छह जुलाई को होगा। अधिसूचना जारी हो गयी है। जदयू ने पूर्व पार्षद डा. शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र डा. संजीव कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डा. सिंह ने कहा कि वे 16 जून को पूर्णिया में नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, डा. क्षेमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वे 17 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा करने के लिए उन्होंने किसी दल का टिकट नहीं लिया है। इसके अलावा डा. बालकृष्ण झा, छेदी प्रसाद सिंह तथा डा. गिरजानंदन सिंह भी मतदाताओं से सम्पर्क बनाए हुए हैं। मुंगेर के नागेश्वर प्रसाद यादव ने नामांकन कर दिया है। उप चुनाव में 14 जिलों के करीब 11 हजार शिक्षक मतदाता भाग लेंगे। इस वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण में ढाई हजार मतदाता नये जुड़े हैं। मालूम हो कि पार्षद डा. शारदा सिंह का निधन इलाज के दौरान 20 नवम्बर को हो गया था। उनके निधन से ही यह सीट खाली हुई है जिसमें छह जुलाई को मतदान होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...