28 जून, 2009
नए राज्यपाल पटना पहुंचे
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल देवानंद कुंवर रविवार की दोपहर विमान से पटना पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई अड्डे पर ही उनका बुके देकर स्वागत किया। सोमवार को उन्हें शपथ लेनी है। स्टेट हैंगर पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के सभापति प्रो. अरुण कुमार और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों से उनका परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग यहां पानी के लिए तरस रहे थे। नए राज्यपाल के आते ही बारिश हुई है। वे बारिश साथ लाए हैं इसलिए सब कुछ शुभ होगा। बिहार और असम के रिश्ते पर भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की। कहा कि असम और बिहार का काफी पुराना सम्बन्ध रहा है। बीच-बीच में कुछ हो जाता है, पर सम्बन्ध फिर भी अच्छे हैं और रहेंगे। नवनियुक्त राज्यपाल कुंवर असम के रहने वाले हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...