20 जून, 2009
दामाद ने बरपाया ससुरालवालों पर कहर
परबत्ता पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दो घंटे की कार्रवाई कर जमुनियां गांव के एक सिरफिरे युवक को कलबलिया धार स्थित लीची बगान में घेर कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक मो. मंसूर के पास से पुलिस ने एक लोडेड मस्केट, एक लोडेड देशी कट्टा के अलावा थ्रीनट थ्री की चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व परबत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष जमादार राय ने सैप जवानों के सहयोग से किया। इस बावत प्रभारी थानेदार के बयान पर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव के मो. अजमुल के दामाद मो. मंसूर रहमान ने पत्नी तेतरी खातुन से किसी बात पर विवाद होने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई देख उसके परिजन गुस्से में आ गए। उसके पिता मो. अजमुल, भाई मो. नसीम उसके मायके के कई लोगों ने जब मो. मंसूर को ऐसा करने से रोका तो वह पंचायत भवन जमुनियां स्थित गली के अंदर अपने ससुर व साले पर तीन फायर कर उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस व सैप जवानों ने जब पास ही के लीची बगान से उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने सैप जवानों पर हथियार तान कर गोली चलाने का प्रयास किया। बाद में सैप जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं। प्रभारी थानेदार ने बताया कि अगर पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो वह गुस्से में कई लोगों की हत्या कर सकता था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...