जिला बनने की हर योग्यता रखने के बावजूद नवगछिया डेढ़ दशक से पुलिस जिला बना हुआ है। राजस्व जिला न बनने से यहां की दस लाख की आबादी विकास से महरूम रहती है। भागलपुर के गंगा पार होने के नाते यहां सालों आवागमन को स्टीमर का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन विक्रमशिला सेतु बनने के बाद नवगछियावासियों का आधा सपना सच हुआ है। अब उन्हें इसके पूर्ण राजस्व जिला बनने की आस है।
नवगछिया 1972 में अनुमंडल बना। बाद में वर्ष 92 में अपराध के मिनी चंबल के रूप में विख्यात होने के बाद तत्कालीन लालू प्रसाद की सरकार ने इसे पुलिस जिला का दर्जा देते हुए यहां एसपी का पद सृजित किया। एक साल बाद यहां चार नए प्रखंड रंगरा, इस्माइलपुर, नारायणपुर व खरीक बनाए गए। दस लाख की आबादी, सवा चार लाख वोटर, पुलिस जिला यानि सब कुछ पूर्ण जिला बनने की योग्यता रखने के बाद भी यह पूर्ण जिला नहीं बन पाया है। एक लाख एकड़ से अधिक की उपजाऊ भूमि रहने के बाद भी यहां के किसानों को उनकी अनाज की उचित कीमत नहीं मिलती है। भागलपुर जिले में सर्वाधिक आबादी वाला व संवेदनशील अनुमंडल है नवगछिया। नए परिसीमन में भागलपुर लोस क्षेत्र में शामिल होने के बाद सांसद शाहनवाज हुसैन से भी नवगछिया पुलिस जिला को पूर्ण जिला का दर्जा दिलाने की मांग की है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
प्रेग्नेंसी के दौरान नाजुक हालत से जूझ रही एक भारतीय महिला की आयरलैंड के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बचाया जा सकता था मगर डॉक्...
-
दिल्ली । महंगाई के कारण आने वाले त्योहारों के लिए लोग खास उत्साहित नहीं दिख रहे हैं। उत्साह दिखाने का मतलब है, घर का बजट अगले दो तीन ...