22 जून, 2009
अनियमितता के आरोप में हटाए गए प्राचार्य
बनारसी लाल सर्राफ कालेज नवगछिया के प्रभारी प्राचार्य मो. इसहाक अली को रविवार को पद से हटा दिया गया है। उन्हें कालेज में व्याप्त अनियमितता का दोषी पाया गया है। वे पिछले 15 वषरें से इस पद पर थे। उनके स्थान पर वरीय शिक्षक प्रो. विजय मंडल को कालेज का नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी कपिलदेव महतो के कार्यालय में कालेज शासी निकाय के सदस्यों की एक आपात बैठक हुई। बैठक करीब चार घंटे तक चली। बैठक में पद के अनुरूप किये गये शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बहाली का मुद्दा छाया रहा। कालेज के सोलह सदस्यों ने कालेज में हुई नई बहाली आपत्ति जताते हुए उसमें धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री तक की है। बैठक में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह कोसी कालेज खगड़िया के प्राचार्य प्रो. जनार्दन शर्मा, विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, कालेज सचिव सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल, प्राचार्य प्रो. इसहाक अली, उपेन्द्र गुप्ता ने भाग लिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...