21 जून, 2009

सराफ कॉलेज में भारी अनियमितता : आपात बैठक


बनारसीलाल सराफ कोमर्स कॉलेज के शासी निकाय के सदस्यों की एक आपात बैठक रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी कपिलदेव महतो के कार्यालय में हुई। करीब चार घंटे चली बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ने की। बैठक के दौरान प्रभारी प्राचार्य मो० इशहाक अली को कॉलेज में व्याप्त अनियमितता का दोषी पाने पर हटा दिया गया। वे पन्द्रह वर्षों से इस पद पर थे। वरीय प्रोफेशर विजय कुमार को प्रभरी प्राचार्य का पद दिया गया।

बैठक में नई बहाली का मुद्दा छाया रहा। इस बैठक में विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह कोशी कॉलेज खगडिया के प्राचार्य डा० जनार्दन शर्मा , सचिव सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ़ कौशल , प्राचार्य इशहाक अली, उपेन्द्र गुप्ता , शैलेन्द्र मेहता आदि लोगों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय द्वारा तीस जून तक मांगे गए चल - अचल संपत्ति का व्योरा , लेखा - जोखा भेजने की मंजूरी हुई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कॉलेज में चल रहा आपसी युद्ध को समाप्त करने की बात दोनों पक्षों को कही। उन्होंने कहा कि कॉलेज में हुई बहाली की जाँच चल रही है। पहले से सेवा देने वाले जिन शिक्षकों का नाम छुट गया है जाँच के बाद उनका नाम नई सूची में शामिल कर विवाद को ख़त्म किया जाएगा। बहाली में किसी भी प्रकार की गडबडी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहाली में ग़लत दर्ज लोगों को कॉलेज से बेदखल कर उनकी जगह सही लोगों को नाम दर्ज किया जाएगा।

बैठक में शामिल राधिका रमन राधेश्वरी, सुनील कुमार सिंह, नवल किशोर जायसवाल, अशोक सिंह, श्याम सुंदर आजाद, राजेश कनोडिया, खगेन्द्र सिंह, गोपाल जायसवाल एवं रण विजय यादव ने शिकायत की है कीनई बहाली में वरीयता को दरकिनार कर मनमाने ढंग से चहेते लोगों की बहाली कर कॉलेज की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किया गया है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार