13 जून, 2009
ट्रेक्टर सहित ड्राईवर पानी में , ड्राईवर की मौत
कटाव निरोधी कार्य करने के दौरान एक ट्रेक्टर के पानी में घुसने के कारन ड्राईवर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात कमलाकुंद के सातवें ठोकर के पास हुई। शुक्रवार की देर रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धुचक के समीप चल रहे कटाव निरोधी कार्य में मिट्टी वर्क में लगे एक ट्रैक्टर के नदी किनारे चले जाने से चालक पुत्र की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर अब भी नदी में डूबा हुआ है। मृतक मदन सिंह राजस्थान के बीकानेर जिले के मुमाशहर का रहने वाला है। सूचना मिलने पर शनिवार को सुबह गोपालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष आरबी राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। घटना का कारण मदन की लापरवाही बताई जाती है। इस संबंध में बालो सिंह ने मृत बेटे के खिलाफ लापरवाही बरतने का उल्लेख करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी थानेदार ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे ट्रैक्टर चालक बालो सिंह ट्रैक्टर को नदी किनारे लगाकर चाय पीने चला गया। उसने गाड़ी में ही चाबी लगी छोड़ दी थी। इसी दौरान कटाव निरोधी कार्य में मुंशी का काम कर रहे उनके 22 वर्षीय बेटे मदन गाड़ी पर बैठ गया और उसे स्टार्ट कर दिया। गाड़ी चलाने नहीं जानने की वजह से गाड़ी असंतुलित हो पास ही गंगा नदी के किनारे पलट गई। इस हादसे में टै्रक्टर के नीचे आने व नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...