05 मई, 2009

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ द्वारा राहत वितरण

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ , नवगछिया एवं सेवा भारती द्वारा नवगछिया प्रखंड के गोनरचक स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगन में वहां के २१७ अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय सदस्यों के अलावे मारवाडी युवा मंच , नवगछिया के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी भाग लिया।
नवगछिया प्रखंड के गोनरचक गाँव में २३ अप्रैल को लगी आग में लोगों का अधिकांश सामान जल कर राख हो गया था। जहाँ प्रशासन द्वारा राहत के नाम पर लोगों को " ऊंट के मुंह में जीरा का फ़ौरन " मिला ,वहीं गैर सरकारी संस्थाएं लोगों को राहत पहुँचा रहीं हैं। इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय सदस्यों के अलावे मारवाडी युवा मंच , नवगछिया के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गोनरचक स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगन में पहुँच कर वहां के २१७ अग्नि पीड़ित परिवारों को एक कम्बल , एक स्टील की थाली , एक ग्लास, एक धोती, एक साड़ी, एक गंजी, एक गमछा, मुढी १किलो, आटा २किलो, चना दाल १/२ किलो, बिस्कुट २ पाकेट, नमक १/२ किलो, प्याज और हरी मिर्च को खगाडा ग्राम पंचायत ki मुखिया बूचो देवी , प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष सह जदयु प्रखंड अध्यक्ष विद्या नन्द सिन्हा, बीस सूत्री सदस्य सह युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर निषाद सिंह, पंचायत समिति सदस्या राम प्यारी देवी, बीस सूत्री सदस्य अरविन्द मंडल के समक्ष वितरण किया।
इस राहत वितरण कार्यक्रम में
राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के दया राम चौधरी , निर्भय जी, पंकज जी, अमित जी, विदु शेखर जी, फनी भूषण जी , कृष्ण कुमार चिरानिया और राज कुमार गारोदिया तथा मारवाडी युवा मंच , नवगछिया के अध्यक्ष रमेश शर्मा , सचिव महेश खेमका , उप सचिव चेतन मुनका, सदस्य दीपक मावंडिया, आयुष मुनका, अभिषेक रुंगटा एवं पारस सक्रीय थे ।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार