19 मई, 2009
सोनिया गांधी की तस्वीर को मिठाई खिलाई
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय ने गंगापार के कांग्रेसियों के हौसले को कई गुना तक बढ़ा दिया है। मंगलवार को पार्टी की जीत पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर को मिठाई खिलाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भले ही नीतीश कुमार के सुशासन का जादू गंगापार में चला हो, लेकिन देश में कांग्रेस की जनहित नीति को जनता ने स्वीकार किया है। जिला महासचिव शीतल प्रसाद सिंह 'निषाद', नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक, कोषाध्यक्ष रमेश मावंडिया, अधिवक्ता राजेश कुमार सहित कड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीत के जश्न में शामिल हुए। महासचिव श्री सिंह ने बताया कि 22 मई को प्रधानमंत्री पद पर डा. मनमोहन सिंह के शपथ लेने के बाद कार्यकर्ता नवगछिया बाजार में विजय जुलूस निकाला जाएगा। उधर पार्टी नेता अमरेन्द्र सिंह मुन्ना ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे सोनिया गांधी की रणनीति व राहुल गांधी का करिश्मा बताया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
गंगापार में राजद की चुनाव में खस्ता हालत के बावजूद बिहपुर के राजद विधायक शैलेश कुमा र उर्फ बुलो मंडल का पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।...
-
देश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने देशभर में 148 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्त...
-
मुंबई हमला : मुंबई हमले के एकमात्र जीवित आरोपी अजमल कसाब को कोर्ट ने सभी 12 मामलों में दोषी करार दिया है। जबकि अन्य दो आरोपी फहीम अंसारी और...
-
नवगछिया बाजार की सड़कों का बुरा हाल है। बाजार की एक भी सड़क दुरूस्त और चलने लायक नहीं है। गोपालपुर प्रखंड को नवगछिया बाजार से जोड़ने वाली सड़क म...
-
बुनकरों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराते देख नाबार्ड ने उनके लिए रात में भी वस्त्र का उत्पादन जारी रखने पहल की है। इसके तहत उन्हें बिना ख...
-
नवगछिया स्टेशन पर पूर्वमध्य रेल के महाप्रबंधक गिरीश भटनागर ने प्लेटफोर्म संख्या दो पर उपरिगामी पुल का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित मारवाड...