28 अप्रैल, 2009

मतदान के अधिकार का इस्तेमाल जरुर करें - नीतिश


मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। इसका इस्तेमाल जरुर करें। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसी की बदौलत आपको कानून, व्यवस्था, अमन चैन सब कुछ मिलता है। हमने कभी अपने को शासक नही समझा , हम तो जनता के सेवक हैं।
उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने संत विनोवा हाई स्कूल तिन टंगा दियारा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कुमार ने यह भी कहा की केन्द्र में हमारे सर्थन की सरकार बनती है तो हम बिहार को विशेस राज्य का दर्जा दिलवाएंगे। जिससे बिजली, पानी जैसी मुलभुत सुविधा तो ज्यादा मिलेगी ही साथ ही साथ बड़े उद्योगों को टेक्स में भी राहत मिलेगी। जिसके फलस्वरूप बिहार में बड़े - बड़े उद्योग लगेंगे। लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा। राजकीय सहायता भी मिलेगी।
कुमार ने यह भी कहा की हमें ऐसा बिहार बनाना है की बिहारी कहलाना अपमान नहीं शान की बात हो। अंत में कुमार ने महिलाओं से आग्रह किया की वोट वाले दिन नहा कर सबसे पहले वोट देने जाना है , घर के जो सदस्य वोट दे कर आयेंगे उन्हें ही भोजन देना है नहीं तो उपवास करा देना है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार