रायपुर।। छत्तीसगढ के सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को माओवादी गुरुवार (तीन मई) को रिहा कर देंगे। माओवादियों ने मंगलवार रात संवाददाताओं को भेजे एक संदेश में कहा है कि वह ताडमेटला गांव की जनता के सामने तीन मई को कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को अपने मध्यस्थ बीडी शर्मा और प्रफेसर हरगोपाल को सौंप देंगे।
माओवादियों ने अपने संदेश में कहा है कि उनके मध्यस्थों बीडी शर्मा और प्रफेसर हरगोपाल ने राज्य के विभिन्न जेलों में बंद माओवादियों को रिहा कराने के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता किया है। माओवादियों ने कहा है कि वह अपने मध्यस्थों के आभारी है जिन्होंने अपने स्तर पर बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा है कि वह तीन मई को कलेक्टर मेनन को ताडमेटला की जनता के सामने मध्यस्थों के हवाले करने के लिए तैयार है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन की रिहाई के लिए राज्य सरकार और माओवादियां के मध्यस्थों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। जिसके तहत राज्य की जेलों में बंद माओवादियों के मामलों की जांच और सुनवाई के लिए एक उच्चाधिकार समिति बनाई जाएगी। इस समझौते के तहत नक्सलियों को कलेक्टर मेनन को दो मई को रिहा करना था, लेकिन माओवादियों ने संवाददाताओं को संदेश भेजकर मेनन को तीन मई को रिहा करने की बात कही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...