रेल बजट में यात्रियों पर किराए का कोई बोझ नहीं डालने वाली रेलमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को फिर ऐलान किया कि बढ़ती महँगाई और छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने से पड़े बोझ के बावजूद यात्री किराए और मालभाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने संसद के मौजूदा सत्र में रेलवे की स्थिति पर श्वेत पत्र लाने का आश्वासन दिया।
ममता ने बताया कि रेलवे इस साल मितव्ययिता के जरिये 1500 करोड़ रुपए बचाएगा। उन्होंने अन्य विभागों से इससे सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने से पड़ने वाले बोझ और महँगाई के बावजूद रेलवे जनता पर बोझ नहीं डालेगी। उन्होंने कहा कि लोग महँगाई से पहले ही परेशान हैं। रेलवे द्वारा किराया और माल भाड़ा बढ़ाने से महँगाई और अधिक बढ़ेगी।
रेल मंत्री ने लोकसभा में 2009-10 की अनुदान की अनुपूरक माँगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के संदर्भ में कहा कि जोर-जबदस्ती किसी भी कीमत पर नहीं की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के लिए लोगों से बातचीत की जाएगी और जरूरी हुआ तो इसके लिए जिन लोगों से भूमि ली जाएगी, उन्हें कम से कम एक रोजगार की पेशकश की जाएगी।
ममता ने कहा कि इसके अलावा रेलवे किसी परियोजना के लिए कई विकल्प लेकर चलेगा ताकि उन परियोजनाओं से लोगों को कम से कम परेशानी हो।
श्वेतपत्र इसी सत्र में : बनर्जी ने बजट में की गई अपनी घोषणा को दोहराते हुए कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में वे रेलवे के कामकाज पर श्वेतपत्र पेश करेंगी, लेकिन यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। यह रेलवे की मौजूदा स्थिति और भावी योजनाओं का जायजा लेने के लिए लाया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...