अंतिम दस ओवरों में विजेता की तरह खेले-धोनी
भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने श्रीलंका पर पहले वनडे में रोमांचक जीत के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम रनों के अंबार वाले इस मैच में अंतिम दस ओवर में विजेता की तरह खेली।
धोनी ने भारत की तीन रन की रोमांचक जीत के बाद कहा कि यह बड़ा मुश्किल होता है जबकि आप 400 से अधिक का स्कोर बनाते हैं और लगभग हार की कगार पर पहुँच जाते हो। पहले 35 ओवर वास्तव में हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया लेकिन अंतिम 10-12 ओवरों में गेंदबाजों, क्षेत्ररक्षकों सभी ने जज्बा दिखाया। इन ओवरों में हम विजेता की तरह खेले।
उन्होंने कहा कि हम यह कह सकते हैं कि विकेट लगातार अच्छा होता जा रहा था और यह भी कह जा सकता है कि बड़ा स्कोर होने के कारण हमने ध्यान नहीं दिया लेकिन इसके बाद हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया। मैं इस जीत से वास्तव में खुश हूँ।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 414 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम एक समय जीत के करीब पहुँच गई थी लेकिन आखिर में वह आठ विकेट पर 411 रन ही बना पाई।
धोनी ने इसके साथ ही कहा कि बल्लेबाजी में अंतिम ओवरों में उनकी टीम और बेहतर खेलती तो स्कोर 450 रन के पार पहुँचता। उन्होंने कहा कि हम 35वें ओवर में 300 रन का स्कोर पार कर लिया था। विकेट लगातार बल्लेबाजी के लिए अच्छा बनता जा रहा था और जिस तरह से हम बल्लेबाजी कर रहे थे उससे हमें 450 रन तक पहुँचना चाहिए था। इस स्कोर तक पहुँचना बहुत मुश्किल होता।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...