गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि वे चाहते हैं कि आतंकवाद और देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों में समन्वय की महत्वाकांक्षी योजना के काम को तेजी से अंजाम तक पहुँचाया जाए।
उन्होंने कहा कि एक बार अपराध और अपराधी निगरानी नेटवर्क और व्यवस्था पूरी हो जाए तो आंतरिक सुरक्षा, खासतौर पर आतंकी खतरों से संबंधित विभिन्न चुनौतियों से निपटने की देश की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हो जाएगी।
खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के वार्षिक तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन भाषण में चिदंबरम ने इस महत्वकांक्षी योजना को जल्द से जल्द पूरी करने की इच्छा जताई।
इस योजना को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को दी गई है। ब्यूरो ने सम्मेलन में पेश एक प्रस्तुति में पुरानी गलतियों से सबक सीखते हुए नई प्रौद्योगिकी को अपनाने की जरूरत बताई।
सीसीटीएनएस का मुख्य लक्ष्य राज्य और केन्द्रीय स्तर पर ऐसे मंच का निर्माण करना है, जहाँ राष्ट्रीय स्तर पर अपराध और अपराधियों के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके और उनके आँकड़े सुरक्षित किए जा सकें।
इससे देश के सभी पुलिस थाने देशभर में होने वाली अपराधिक गतिविधियों की जानकारी हासिल करके एक दूसरे से समन्वय रख सकेंगे।
सीसीटीएनएस परियोजना सभी 35 राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों तक विस्तारित होगी। इससे देश की पुलिस की जाँच क्षमता में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...