जयपाल रेड्डी हो सकते हैं वाईएसआर के उत्तराधिकारी
गुरुवार की सुबह खोजी अभियानों के दौरान इस बात की पुष्टि हो गई कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मुख्यमंत्री रेड्डी की मौत हो चुकी है। नल्लामल्ला के जंगलों में रेड्डी और चार अन्य चार लोगों के शव रुद्रकोटा पहाड़ी के शिखर पर पाए गए। शाम तक सभी शव हैदराबाद लाए जाएँगे और अगले दिन इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया जाएगा।
अब इस दुर्घटना के साथ यह प्रश्न भी उभरा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की सूची में कई नाम हो सकते हैं लेकिन पद की दौड़ में दो बड़े नाम हैं जो कि केन्द्रीय मंत्री एस.जयपाल रेड्डी और वित्त मंत्री के.रोसैय्या हैं।
ज्यादातर राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि केन्द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। अपनी प्रतिष्ठा और पार्टी में अपने योगदान को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व जयपाल रेड्डी को अगला मुख्यमंत्री बना सकता है।
राज्य कांग्रेस के सर्वाधिक वरिष्ठ नेता होने के कारण जयपाल रेड्डी केन्द्रीय नेतृत्व के लिए वरीयता की दृष्टि से सबसे पहली पसंद हो सकते हैं। पद के दावेदारों की सूची में दूसरा बड़ा नाम के.रोसैय्या का है जिनकी वाईएसआर के बाद राज्य के मामलों की गहरी समझ है और प्रशासन पर भी उनकी पकड़ है।
फिलहाल रोसैय्या को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बना दिया गया है लेकिन आगामी दिनों में प्रत्येक बात पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। वाईएसआर की दु:खद मौत ने राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा कर दिया है और उनकी मौत से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।
राज्य में कांग्रेस का एक बड़ा मजबूत खम्बा एकाएक गिर गया है और निकट भविष्य में राज्य की राजनीति में अथवा कांग्रेस में वाईएसआर के खालीपन को भरना आसान नहीं होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...