जानकारी के अनुसार, रुपेश यादव, डैनी यादव, अमित मंडल, सोनू राम और प्रिंस यादव समेत कई कुख्यात बंदियों को पेशी के लिए सोमवार को कोर्ट हाजत लाया गया था। पेशी के बाद कैदी वाहन से सभी को मंडल कारागार ले जाने के लिए जैसे ही हाजत का दरवाजा खोला गया। तभी अंदर से कुछ अपराधियों ने बमबाजी शुरू कर दी। बमबारी करते हुए रूपेश यादव, अमित मंडल, सोनू राम व डैनी यादव भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया। अमित मंडल व सोनू राम को पुलिस ने धर दबोचा। लेकिन बमबाजी कर भाग रहा डैनी यादव नहीं रुका तो पुलिस ने गोली चला दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि कुख्यात अपराधी रुपेश यादव भाग गया। बमबारी की इस घटना से कचहरी में लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि कोर्ट की दीवार को फादकर बाहर से आए अपराधियों ने बम हाजत के अंदर पहुंचाए।
07 सितंबर, 2009
कचहरी में बमबारी कर अपराधी फरार
बिहार में अपराधियों के हौसले किस कदर बढ़े हुए हैं। इसका एक नजारा सोमवार को मुंगेर की कचहरी में देखने को मिला। न्यायालय परिसर में सरेआम बमबारी करता हुआ एक कुख्यात अपराधी हाजत से भाग निकला। उसके साथ भाग रहा एकअन्य कैदी पुलिस फायरिंग में मारा गया। जबकि जवानों ने भाग रहे दो अन्य अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। बमबारी में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा बम बरामद किया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गयी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...