कानपुर प्राणी उद्यान में शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में 13 हिरन और एक बारहसिंघे की मौत हो गई।
इतने जानवरों के एक साथ मरने की खबर से प्राणी उद्यान प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन जानवरों का पोस्टमार्टम कर इनके शरीर के महत्वपूर्ण अंग और चारा जाँच के लिए भेजे जा रहे हैं।
उद्यान के निदेशक के. प्रवीण राव ने बताया कि उद्यान की देख-रेख करने वाले आज सुबह जब हिरन के बाड़े में गए तो यह देखकर दंग रह गए कि वहाँ 13 हिरन मरे पड़े हैं। बाद में देखा तो पास के बारहसिंघे के बाड़े में भी एक बारहसिंघा मरा पड़ा है।
उन्होंने बताया कि जब इस मामले के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि कल रात ये हिरन बिलकुल ठीक थे और इन्हें निर्धारित समय पर खाना भी दिया गया था। इसलिए उद्यान प्रशासन की खुद भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार इनकी मौत कैसे हुई।
उन्होंने बताया कि इन जानवरों को कल रात खिलाया गया खाना जब्त कर लिया गया है तथा इसे जाँच के लिए इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीटयूट, बरेली भेजा जा रहा है। इसके साथ ही इन सभी 14 जानवरों का पोस्टमार्टम कर इनके शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे दिल, किडनी, लीवर भी जाँच के लिए बरेली भेजे जा रहे हैं, ताकि इस बात का पता चल सके कि आखिर एक साथ इतने जानवरों की मौत कैसे हुई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...