प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीमा पार आतंकवाद के प्रमुख खतरा बने रहने पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को जानकारी है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी गुट फिर से भारत पर हमले की फिराक में हैं।
आंतरिक सुरक्षा के मामले पर मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "सीमा-पार आतंकवाद हमेशा से खतरा बना हुआ है। पिछले साल नवंबर में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद हमें सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। हमारे पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी देश पर बड़े हमले की फिराक में है।"
उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जम्मू एवं कश्मीर तथा देश के अन्य हिस्सों के दायरे से बाहर फैल चुकी है। हमें ज्यादा अत्याधुनिक बनना होगा और क्षमताएं बढ़ानी होंगी। हमें समुद्री सीमाओं की रखवाली भी अपनी जमीनी सीमाओं की ही तरह करनी होंगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया दलों की संचालन संबंधी तैयारी तथा खुफिया प्रकोष्ठ की विशेष शाखाओं को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से देश भर में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं से निपटने के लिए बनाई गई नवगठित राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सहयोग देने, की अपील की।
मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स एनएसजी के चार क्षेत्रीय केंद्र खोले गए हैं। मुख्यमंत्रियों द्वारा नक्सलियों को हराने की ठोस रणनीति, तटीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और पुलिस बलों के आधुनकीकरण पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...