इन कंपनियों ने कच्चे माल की महंगाई के चलते उत्पादन खर्चो का बढ़ा हुआ बोझ उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है। भारतीय बिस्कुट निर्माता संघ [आईबीएमए] की सदस्य छोटी व मझोली कंपनियों की पिछले सप्ताह बैठक हुई। इसमें मैदा, चीनी और वनस्पति जैसी कच्ची सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के बारे में चर्चा हुई। इसमें दो विकल्पों पर विचार हुआ कि या तो कंपनियां कीमत बढ़ाएं या फिर मौजूदा दाम बरकरार रखते हुए वजन कम करें, लेकिन बिस्कुट पैकेट के वजन को कम करने पर सहमति नहीं थी। आईबीएमए के अध्यक्ष बीपी. अग्रवाल ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो यह बढ़ोतरी करीब 10 फीसदी तक होगी। आईबीएमए ने सरकार को पत्र लिखकर बिस्कुट निर्माताओं को रियायती दर पर मैदा व चीनी जारी करने का अनुरोध किया है। साथ ही बिस्कुट पर वैट दरें घटाने की भी अपील की है। प्रियागोल्ड के डायरेक्टर शेखर अग्रवाल ने कहा कि इस साल जनवरी से अगस्त के बीच थोक बाजार में मैदा 8, चीनी 60, वनस्पति 41, मक्खन 37 और स्किम्ड मिल्क पाउडर 36 फीसदी महंगे हो चुके हैं। बिस्कुट को सेंकने में इस्तेमाल किए जाने वाले फर्नेस आयल की कीमतें भी इस दौरान 40 फीसदी बढ़ चुकी हैं। इससे बिस्कुट कंपनियों के मार्जिन में 15 से 20 फीसदी की कमी आई है।
23 अगस्त, 2009
अब बिस्कुट पर महंगाई की मार
दाल, चावल, चीनी और फल-सब्जियों के बाद अब बिस्कुट के महंगे होने की बारी है। निर्माता कंपनियां एक सितंबर से इसके दाम बढ़ाकर आपकी चाय का मजा किरकिरा करने जा रही हैं। प्रियागोल्ड, अनमोल और ड्यूक ब्रांड से बिस्कुट बनाने वाली कंपनियां कीमतों में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी करने वाली हैं। बोन, क्रेमिका, अप्सरा और क्राउन ब्रांड के बिस्कुटों का भी अधिकतम खुदरा मूल्य [एमआरपी] बढ़ेगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...