मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दरभंगा, मधुबनी, कटिहार व किशनगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। लौटने पर स्टेट हैंगर परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति चाहे जैसी हो, सरकार पूरी तरह से सजग व सक्षम है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में जिनकी फसल बर्बाद हो गई हैं उन्हें सरकार कृषि इनपुट सब्सिडी तथा जिन गरीबों का घर ध्वस्त हो गया है उन्हें इंदिरा आवास उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री कुमार ने कहा कि पूर्णिया, कोसी व दरभंगा प्रमंडल में अभी विस्थापन की स्थिति नहीं आई है यदि ऐसी स्थिति आई तो पिछली बार की तरह ही राहत वितरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई को तत्पर है और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। श्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज के जिलाधीशों के साथ-साथ तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा कि अधिकारियों को प्रभावितों के बीच युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के कुछ खास निर्देश दिए गए हैं। इसमें बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, क्षतिग्रस्त मकान की सूची तैयार करने, फसलों की बर्बादी का आकलन, नाव आदि की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश शामिल हैं।
उन्होंने प्रभावित लोगों को उनके गमों के बांटने के प्रयास में यह कह हंसी का पुट ला दिया कि बाढ़ से एक फायदा भी हुआ कि सूखे की स्थिति समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मीडिया से संपर्क बनाये रखने का भी निर्देश दिया। बाढ़ की समस्या के स्थायी निदान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक नेपाल में डैम नहीं बनता तब तक हल संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए बिहार सरकार खुद सक्षम है और इसमें केन्द्र से तत्काल कोई अपेक्षा नहीं है। इसके विपरीत उन्होंने सुखाड़ की स्थिति को चिंताजनक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों के लिए चल रहे बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी लग गई है। पीडि़तों के बीच जीआर व नगद राशि का वितरण तो किया ही जा रहा है साथ ही साथ उन्हें पालीथीन शीट्स भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से उत्पन्न स्थिति और राहत के मसले पर उन्होंने जगह-जगह पर जन प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता की है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...